( Uttar Pradesh Partial corona curfew extended ) अभी तक प्रदेश में 17 मई तक आंशिक लॉकडाउन की घोषणा है। लॉकडाउन लगाए जाने के बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मरीजों की संख्या में आंशिक कमी दर्ज की गई है। संक्रमण की दर कभी बढ़ रही है तो कभी घट रही है। इन हालातों में सरकार कोई ऐसा जोखिम नहीं उठाना चाहती जिससे कि उस पर फिर से उंगली उठनी शुरू हो। बंगाल चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर फजीहत सरकार कोरोना महामारी रोकने के लिए आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। यह अलग बात है कि 17 मई के बाद बढ़ें लॉकडाउन में बाकी बंदिशें वैसे ही रहेंगी जैसी कि चली आ रही हैं लेकिन लॉकडाउन में बाहर निकल रहे लोगों पर सख्ती किए जााने की उम्मीदें हैं।