अहमदनगर के इमरान को 30 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसे दिमाग में ट्यूमर था, जिसकी वजह से लगातार सिर में दर्द बना हुआ था। उसकी जांच हुई तो कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ी तो उसे एक मई की रात्रि दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उसे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। आठ घंटे तक एंबुलेंस इमरान को लेकर दिल्ली की सड़कों पर घूमती रही, लेकिन किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन मजबूरी में उसे वापस मेरठ ले आए थे। उन्होंने शहर विधायक रफीक अंसारी को पूरा मामला बताया तो विधायक ने मेरठ मेडिकल प्रिंसिपल और सीएमओ से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दोनों अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इमरान को दिल्ली के लोकनारायण अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे भर्ती कर परिजन घर चले आए।