सुरक्षा में फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, स्वाट टीम, साइबर सेल, सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल को भी तैनात रखा गया। मेरठ के मुस्लिम एरिया को 3 सेक्टर और 16 जोन में बांटकर पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ और पुलिस तैनात की गई थी। घनी बस्तियों में घुड़सवार पुलिस को तैनात किया था। बाजार भी पूरी तरह खुले रहे। पुलिस अफसरों ने दुकानों पर जाकर सुरक्षा का भरोसा दिया जिसका असर दिखा कि जगह जगह दुकानें खुली रहीं और चहल-पहल दिखा। सबकुछ शांतिपूर्वक गुजरने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।