आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार और एएसपी सूरज राय अपने अमले के साथ महानगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान लोगों को रास्ते में रोक-रोककर चेक किया गया। जो भी बेवजह सड़कों पर दिखाई दिया उनका चालान काटा गया। पुलिस ने आज के बाद से सख्ती बढा दी है जिसके चलते सड़कों पर फल बेचने वाले और सब्जी बेचने वालों को भी पुलिस ने लठियांकर भगा दिया।