
मेरठ। प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला मेरठ में सामने आया है। इस मामले में विवाहिता का दिल एक युवती पर आ गया और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। अब जब घरवालों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो पूरे मामले को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। युवती का शादीशुदा महिला पर ऐसा दिल आया कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बदायूं की लड़की मेरठ की महिला को लेकर बदायूं पहुंची। यहां वह अपने पिता की तबीयत देखने आई थी। मेरठ की महिला काफी दिन बाद भी जब वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क न होने पर यहां पहुंचे परिजनों ने पुलिस से सहयोग लिया।
प्राइवेट बैंक में काम करती थी युवती
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती मेरठ में एक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी थी। वहीं मेरठ निवासी महिला भी उसी बैंक में जॉब करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बताते हैं कि 5 जनवरी को बदायूं निवासी युवती के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते मेरठ निवासी महिला उसके साथ बदायूं आ गई। दोनों बदायूं में ही एक साथ दंपति की तरह घर पर साथ-साथ रहने लगीं। एक लड़का तो दूसरी उसकी पत्नी के रूप में रहने लगी। काफी समय बाद जब विवाहित महिला वापस मेरठ नहीं पहुंची, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े
मेरठ निवासी विवाहिता के परिजन रविवार देर शाम बदायूं पहुंचे और उसके अगवा होने की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। इस पर पुलिस युवती के घर पहुंच गई और दोनों ने मामले की जानकारी की। दोनों ने अपने को बालिग बताया और एक साथ रहने की बात कही। इस पर पुलिस वहां से वापस लौट गई। परिजन इस बात से सहमत नहीं हुए और घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने महिला व युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया। दोनों के परिजन बदायं कोतवाली पहुंचे लेकिन वहां भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए थे। सीओ सदर शिवराम यादव का कहना है कि महिला के अपहरण की शिकायत पर बदायूं गई थी। वहां जब दाेनों ने एकसाथ रहने की बात कही तो मेरठ पुलिस वापस आ गई।
Published on:
24 Jan 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
