यहां बता दें कि बागपत की जेल की हर कैदी की तारीफ करता है, क्योंकि यहां मिलने वाली सुविधाएं वीआईपी से कम नहीं होती। रात के समय तो सभी सुविधाएं उनको मिल ही जाती हैं। इसके अलावा मनपसंद खाने से लेकर नशे और अन्य सुविधाएं भी उनको बागपत जेल में मिल जाती हैं। यही कारण है कि बागपत जेल से फरूखाबाद जेल में भेजे गए सुनील राठी को अब बागपत जेल की याद सता रही है। उसको फरूखाबाद जेल का खाना रास नहीं आ रहा है। सोने के लिए बिस्तर की जगह चटाई मिल रही है, जिससे उसको परेशानी हो रही है।