जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने रो-रोकर अल्लाह से देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। एहतियात के तौर पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एडीएम सिटी अजय तिवारी सड़कों पर डेरा डाले रहे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे। नमाज के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। फिलहाल, मेरठ का माहौल शांत है।