सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब हमने पड़ताल कि तो पाया कि भारतीय सेना में गोरखा रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, असम रेजीमेंट और ग्रेनेडियर रेजीमेंट हैं, लेकिन मुस्लिम रेजीमेंट का जिक्र कहीं नहीं मिलता है। वहीं 1965 में भारत-पाकिस्तान की जंग में मुस्लिमों के हथियार डालने की बात गलत है, क्योंकि 1965 के युद्ध के सबसे बड़े हीरो एक मुस्लिम ही थे। उस युद्ध में पाकिस्तान के टैंक ब्रिगेड को भारत के वीर सैनिक अब्दुल हमीद ने ही पस्त किया था। इसके लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था।