मेरठ. वेस्ट यूपी (West Uttar Pradesh) में एक बार फिर मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि नया पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 13 से 19 जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ों पर भी अगले 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि ठंड से हल्की राहत के बाद सभी जिलों के स्कूल 13 जनवरी से खुल जाएंगे। हालांकि बारिश के बाद एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं।