बता दें कि शूटर दादी के नाम से विख्यात 89 वर्षीय चंद्रो तोमर का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था। उनके बेटे विनोद का कहना है कि सोमवार को सांस लेने में परेशानी होने पर जांच कराई थी, जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। क्योंकि लोगों को विश्वास था कि उनकी शूटर दादी बहुत बहादुर हैं, वह पहले की बीमारियों की तरह कोरोना को भी जल्द हराकर उनके बीच होंगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।