वहीं, वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में देर रात हल्की बारिश के चलते शनिवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। बता दें कि इस बार मौसम में जितना उतार-चढ़ाव देखा गया, उतना पिछले कई दशकों में कभी नहीं रहा। मार्च से मई तक वेस्ट यूपी, दिल्ली एनसीआर में जमकर बारिश हुई तो कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से यहां की हवा भी बेहतर हुई है।