अप्रैल से लेकर अगस्त तक संक्रामक व वेक्टर जनित बीमारियां खूब कहर बरपाती हैं। हर साल ही हजारों लोग उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया आदि रोगों की चपेट में आ जाते हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल, नर्सिग होम, क्लीनिक में आने वाले मरीजों की जानकारी न होने से रोग नियंत्रण के लिए ठोस कार्य योजना तक नहीं बन पाती। पूर्व में सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों से साप्ताहिक रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए गए। साफ कहा गया कि रिपोर्ट न देने वाले हॉस्पिटल व लैब संचालकों के नवीनीकरण न किए जाएं।