1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीनेशन की प्रमाणिकता पर सवाल, डॉक्टर दंपत्ति दोनों डोज लगने के बाद भी संक्रमित

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्य लगातार बढ़ती जा रही है अहमदाबाद डॉक्टर दंपत्ति वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित पाए गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 Mar 2021, 6:58 PM IST

कोरोना वैक्सीनेशन की प्रमाणिकता परा सवाल, डॉक्टर दंपत्ति दोनों डोज लगने के बाद भी संक्रमित

कोरोना वैक्सीनेशन की प्रमाणिकता परा सवाल, डॉक्टर दंपत्ति दोनों डोज लगने के बाद भी संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजों की संख्य लगातार बढ़ती जा रही है। पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य हैं। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद ( Coronavirus in Gujarat ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर दंपत्ति कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की दोनों डोज लगाए जाने के बावजूद संक्रमित पाई गई है। हालांकि दोनों की तबीयत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उनमें वैक्सीनेशन का भी कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है।

Coronavirus: महाराष्ट्र में फिर डराने वाले आंकड़े, एक दिन में 16 हजार से ज्यादा केस

दोनों को ही होम क्वारंनटीन किया गया

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाई जा रही वैक्सीन के बीच नगर निगम के डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. बेला दवे और उनके पति दिलीप दवे को भी पहला टीका लगाया गया था। जिसके बाद उनको वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई थी। बावजूद इसके कुछ ही दिन बाद दंपत्ति कोरोना संक्रमित हो गई। जिसके बाद दोनों को ही होम क्वारंनटीन किया गया। हालांकि दंपत्ति ने वैक्सीनेशन से किसी तरह की कोई दिक्कत की बात नहीं बताई। लेकिन उनके संक्रमित होने के बाद वेक्सीनेशन की प्रमाणिकता पर सवालिया निशान लग गया है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल इस मामले की जांच में जुटा है।

शरद पवार की भविष्यवाणी- केवल इस राज्य में ही जीत पाएगी BJP, 4 राज्यों में हार निश्चित

10 से 15 दिनों तक उतना ही ध्यान रखने की जरूरत

वही, इसको लेकर अहमदाबाद के ही एक डॉक्टर ने बताया कि कोरोना का टीका लगाए जाने के बाद अगले 10 से 15 दिनों तक उतना ही ध्यान रखने की जरूरत है, जितना वैक्सीन लगने से पहले। डॉक्टर ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के कुछ दिन बाद तक भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मामला नहीं है, जब वैक्सीन लगने के बाद भी शख्स कोरोना संक्रमित हो गया हो। इससे पहले गुजरात के ही जूनागढ़ व सूरत में वैक्सीन की दोनों खुराक लगने के बाद एक मेडिकल छात्र के पॉजिटिव होने के बाद जानकारी सामने आई थी।

अब जानवरों की कोख से पैदा होंगे इंसानी बच्चे, वैज्ञानिकों ने किया अजीबोगरीब प्रयोग

गुजरात सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक

आपको बता दें कि गुजरात सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 810 केस सामने आए हैं। पिछले चालीस दिनों के भीतर एक दिन में आए यह सबसे ज्यादा कोरोना केसों की संख्या बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में अब तक 19 लाख 77 हजार 802 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहले खुराक दी जा चुकी है। जबकि 5 लाख 635 लोगों वैक्सीन के दोनों खुराक पा चुके हैं।