आपको बता दें कि बारबाडोस के बाद अब एयरलाइन दिल्ली-लंदन (Delhi-London) और मुंबई-लागोस (Mumbai-Lagos) के बीच उड़ाने शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर से दिए जा रहे इस ग्लोबल इंश्योरेंस कवर के बाद यात्री बिना किसी भय के हवाई यात्रा कर सकेंगे। आपको बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 60,975 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,67,323 तक पहुंच गई है। इस दौरान 848 लोगों की जानें गई हैं जिसे लेकर देश में मरने वालों की कुल संख्या अब 58,390 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Ministry of Health ) ने कहा कि यद्यपि देश में महामारी से हो रहे लोगों की मृत्यु दर गिरकर 1.84 फीसदी तक आ गई है, लेकिन यह अभी भी ब्राजील से लगभग 57,000 कम मौतें और अमेरिका की तुलना में 1,19,000 कम है।