28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरनाथ यात्रा: यात्रियों का जत्था रवाना लेकिन भूस्खलन की वजह से बालटाल पर रोका गया

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना कर दिया गया, लेकिन भूस्खन और पथराव की वजह से प्रशासन ने यात्रियों को बालटाल मार्ग पर ही रोक दिया।
2 min read
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Jul 07, 2018

Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: यात्रियों का जत्था रवाना लेकिन भूस्खलन की वजह से बालटाल पर रोका गया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हो गया। घाटी के लिए रवाना जत्थे में कुल 2,203 यात्रियों शामिल है। लेकिन प्रशासन ने बालटाल पर ही यात्रियों को रोक दिया। प्रशासन कि माने तो बालटाल मार्ग यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए यात्रा रद्द कर दी गई है।

यह भी पढे़ं-नवाज शरीफ ने की घोषणा, मैं जल्द आ रहा हूं पाकिस्तान

बालटाल में भूस्खलन और पथराव

अधिकारी ने बताया कि बालटाल में भूस्खलन और पथराव की ख़बरें है, जिस वह से बालटाल से बाबा बर्फानी तक का रास्ता यात्रियों के लिए असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि किसी भी तीर्थयात्री को इस मार्ग पर तब तक आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा जब तक इसकी समीक्षा नहीं हो जाती। वहीं, बालटाल से पहलगाम के लिए तीर्थयात्रियों के निशुल्क परिवहन के इंतजाम किए गए हैं।

आसमानी आफत भी नहीं रोक पाई

वहीं, पिछले कई दिनों से हो रही आसमानी आफत के कारण कई श्रद्धालुओं को जम्मू बेस कैंप पर ही रोका गया था। खराब मौसम के चलते गुरुवार को श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दी गई थी। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी दर्शन के लिए जाना था लेकिन मौसम चलते उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मानसून ने तय समय से दो दिन पहले दी दस्तक, भारी बारिश के साथ हो सकती है जुलाई की शुरुआत

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों लगातार हो रही बारिश ने अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन बाबा के भक्तों के आगे मौसम को भी झुकना पड़ा। खराब मौसम और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं रूके और शुक्रवार को जय भोले के नारों के साथ यात्रा फिर से शुरु कर दी गई थी।