24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Result 2019: सुनीता केजरीवाल और स्मृति ईरानी ने बताया बेटों को मिला कितना नंबर

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के नतीजे घोषित केजरीवाल के बेटे ने स्मृति ईरानी के बेटे को पछाड़ा सुनीता केजरीवाल और स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर बताए नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 2 May 2019, 5:24 PM IST

CBSE 12th Result 2019

CBSE 12th Result 2019: सुनीता केजरीवाल और स्मृति ईरानी ने बताया बेटों को मिला कितना नंबर

नई दिल्ली। CBSE Class 12th Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। 99 फीसदी अंक के साथ हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा को संयुक्त रूप से 12वीं कक्षा का टॉपर घोषित किया। सोशल मीडिया पर दो चर्चित मम्मियां भी अपने बेटों के रिपोर्ट्स कार्ड लेकर आ गई हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ( Sunita Kejriwal ) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ( Smriti Irani ) की। इन दोनों ने अपने बच्चों के मार्क्स ट्वीट कर एक अगल वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल केजरीवाल के बेटे ने स्मृति ईरानी के बेटे से ज्यादा अंक हासिल किया

पुलकित केजरीवाल को कितने अंक मिले

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने 12वीं का रिजल्ट आने के कुछ ही देर बाद अपने वैरिफाइड अकाउंट से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटे पुलकित केजरीवाल ने कुल 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सुनीता ने लिखा कि भगवान की कृपा और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से बेटे ने सीबीएसई 12 वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ढेर सारा आभार।

श्रीनगर: 29 साल बाद लौटे कश्मीरी पंडित, कहा- मुसलमानों ने नायक की तरह स्वागत किया

जोहर ईरानी को कितने अंक मिले

कुछ ही देर बाद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर अपने बेटे के रिजल्ट की जानकारी दी। मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है.. वह न सिर्फ विश्व केम्पो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के साथ वापस आया है, बल्कि उसने 12 वीं बोर्ड में भी अच्छा स्कोर किया। बेस्ट 4– 91% .. अर्थशास्त्र में 94%। याहू.....माफ कीजिएगा...आज मैं सिर्फ एक मां हूं।

पुलवामा हमले के 75 दिन बाद भारत ने फिर लिया बदला, आतंक के आका मसूद पर कसा शिकंजा

दोनों मम्मियों के ट्वीट करते सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी देखें जा सकते हैं। इस साल 83.4 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस परीक्षा में यूपी के गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोरा ने पहला स्थान हासिल किया है। दोनों को 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं उत्तराखंड की गौरांगी चावला दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।