आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Corona) संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में कोरोना का रिकवरी रेट भी सबसे अच्छा है, यही वजह है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा है। वहीं, कोरोना काल में विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद करने में जहां 22.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, वहीं वायरस के कारण 373 नागरिकों की मौत भी हुई। यह जानकारी केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में दी।