नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खिलाफ पड़ोसी देशों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत ने मालदीव ( Maldives ) को भी चिकित्सा उपकरणों ( medical-equipment ) की खेप मदद के रूप में भेजी है। यह चिकित्सा उपकरण मालदीव में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ( Indian Ambassador Sanjay Sudhir ) ने मालदीव के अधिकारियों को सौंपी। मालदीव को भारत की तरफ से 317 कार्टून में साढ़े 5 टन वजन की दवाइयां और मेडिकल इक्विपमेंट्स भेजे हैं जिनमें सर्जिकल मास्क, ग्लोव्स और सैनिटाइजर भी शामिल हैं।