20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: क्या AC के इस्तेमाल से फैलता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Coronavirus: क्या AC के इस्तेमाल से फैलता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

भारत में बढ़ती जा रही कोरोनो वायरस के मरीजों की संख्या हवाईअड्डे पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Mar 2020, 3:59 PM IST

Coronavirus: क्या AC के इस्तेमाल से फैलता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

Coronavirus: क्या AC के इस्तेमाल से फैलता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़ कर 562 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें से कोविड-19 ( Kovid-19 ) के 512 सक्रिय मामले हैं, 40 ठीक हुए और डिस्चार्ज किए गए मामले हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, भयभीत लोगों में कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसा एक सवाल एयर कंडीशनर ( AC ) के इस्तेमाल से जुड़ा है।

कामयाबी: पुणे के वैज्ञानिकों का कमाल- कोरोना का पहला स्वदेशी टेस्टिंग किट तैयार

दरअसल, गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोग घरों में एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर असमंजस में है। लोगों को डर है कि AC के इस्तेमाल से कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता हैं।

ऐसे में एक्सपर्ट्स का भी कुछ ऐसा ही मानना है। मेदांता हॉस्पिटल ( Medanta Hospital ) लखनऊ के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि AC कंडिशन में कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में ज्यादा जेहमत उठानी पड़ सकती है।

जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि AC के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि AC के इस्तेमाल से तापमान ठंडा हो जाता है और आद्रता बढ़ती है।

ये सब कारण कोरोना वायरस के फैलाव के अनुकूल होते हैं। आपको बता दें कि बुधवार को सुबह 9.15 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े पेश किए।

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डे पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है।

Coronavirus: अमित शाह के सामने छलका डॉक्टर्स का दर्द, मकान मालिक घर खाली करने का बना रहे दबाव