
दिल्ली: DMRC ने भेजा मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्रस्ताव, सरकार से मांगा 8 माह का समय
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन महीने के भीतर महिलाओं को DTC बसों, क्लस्टर बसों व दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा की अनुमति देने की योजना है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने प्रस्ताव बनाकर दिल्ली की आप सरकार को सौंप दिया है।
DMRC का प्लान
जानकारी के अनुसार मेट्रो में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा देने के लिए DMRC ने महत्वपूर्ण प्लान तैयार किया है। इस प्लान के अंतर्गत दो तरीकों पर काम किया गया है। इसमें से जो तरीका CM अरंविद केजरीवाल को पसंद आया है, उसके अनुसार महिलाओं को पिंक टोकन दिया जाएगा। जानकारों का मानना है कि अगर दिल्ली सरकार और DMRC के बीच इस प्लान पर सहमति बन जाती है, 8 से 9 माह के भीतर योजना को पूरा किया जा सकता है।
मुफ्त सफर के दो तरीके
दरअसल, DMRC ने मेट्रो में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा के लिए दिल्ली सरकार को जो दो तरीके भेजे हैं, उनमे से पहला महिलाओं को टोकन और कार्ड दोनों मुहैया कराना है जबकि दूसरा महिलाओं को पिंक टोकन दिया जाना है। यही नहीं मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग प्रवेश द्वार की सुविधा भी दी जाएगी।
लगाई जाएंगी वेडिंग मशीन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने DMRC का दूसरे तरीके को हरी झंडी दे दी। केजरीवाल ने जानकारी देते बताया कि इस प्लान को लागू करने के लिए महिलाओं के लिए अलग से टोकन काउंटर और वेडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इसके साथ ही उनके लिए अलग द्वार बनाए जाएंगे। ये टोकन महिलाओं को फ्री दिए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव नहीं करना होगा।
DMRC ने मांगा 8 माह का समय
सीएम केजरीवाल ने बताया कि DMRC ने यह प्लान लागू करने के लिए 8 महीने का समय मांगा है। जबकि सरकार की मंशा से जल्द से जल्द लागू करने की है। इसके लिए पिंक टोकन छापने और 170 मेट्रो स्टेशनों पर टोकन विंडो जैसे तैयारी भी समय से पूरी की जानी है।
मेट्रो में रोजाना 30 प्रतिशत महिलाएं
दरअसल, दिल्ली मेट्रो में रोजाना 30 प्रतिशत महिलाएं यात्रा करती हैं। जबकि प्लान लागू होते ही यह संख्या बढ़कर 45 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इसके लिए दिल्ली सरकार को करीब 1556 करोड़ रुपए देने होंगे।
परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन मेट्रो
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया से कहा, "महिलाएं सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों व दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा का लाभ पा सकती हैं। यह योजना महिलाओं के सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए है, जो परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है।"
Updated on:
13 Jun 2019 03:17 pm
Published on:
13 Jun 2019 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
