नई दिल्ली। मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत दिल्ली मेट्रो ईकाई की योजना बेल्जियम मेलिनोइज के दस्ते को खरीदने की है, ताकि किसी भी तरह के संभावित आत्मघाती हमलों न सिर्फ पता लगाया जा सके बल्कि समय रहते इन्हें रोका भी जा सके। बेल्जियम मेलिनोइज डॉग उस वक्त सुर्खियों में आया था जब साल 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपे ओसामा बिन लादेन को इसने सूंघते हुए ढूंढ निकाला था।