25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांप उठा दिल्ली-NCR, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज

राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात को Earthquake के झटके महसूस किए NCS के अनुसार, Earthquake की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 May 2020, 9:48 PM IST

Earthquake: दिल्ली-NCR में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज

Earthquake: दिल्ली-NCR में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात को भूकंप ( Earthquake in Delhi-NCR ) के झटके महसूस किए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( NCS ) ने यह जानकारी दी। NCS के अनुसार, भूकंप ( Earthquake ) की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का समय रात 09:08 बजे था।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में पाया गया है। रोहतक की दूरी राजधानी दिल्ली से महज 65 किलोमीटर ही है। साथ ही भूकंप का केंद्र जमीन से 3.3 किमी नीचे था। भूकंप के ये झटके हरियाणा और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं।

Pulwama Car Bomb Case: हिज्बुल आतंकी ने दी थी विस्फोटक से लदी कार! पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

अचानक भूकंप का झटका लगने के बाद दिल्ली की कई कॉलोनियों में लोग घरों से बाहर निकल गए थे। कोरोना लॉकडाउन घोषित होने के बाद से लगातार कई बार भूकंप आ चुका है। पिछली बार तो भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था। घोषित होने के बाद से कई बार भूकंप आ चुका है। पिछली बार भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

हाल ही में दिल्ली-NCR में 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, इसके बाद 13 अप्रैल को रिaक्टर पैमाने पर 2.7 की तीव्रता के साथ एक और हल्का भूकंप आया था।

शुक्रवार को एक महीने में पांचवीं बार भूकंप महसूस किया गया। अब तक किसी के भी हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पत्रिका पोल: क्या कोरोना को रोकने के लिए में देश को लॉकडाउन 5.0 की जरूरत है? 71 प्रतिशत लोग बोले- 'हां'

दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी! गरजन के साथ हल्की बारिश की संभावना

इससे पहले 12 अप्रैल, 13 अप्रैल और 10 मई को दिल्ली क्षेत्र में हल्के तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। तीनों भूकंपों में भी किसी भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।