12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल प्रदेश: होटल मालिक ने अवैध निर्माण हटाने गई लेडी ऑफिसर को गोली मारी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल मालिक ने एक लेडी अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
solan

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल मालिक ने एक लेडी अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात सोलन जिले के कसौली की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोलन जिले के 13 होटलों के अवैध ढांचे ढहाने के अभियान के वक्त मंगलवार को एक होटल मालिक ने लेडी अफसर पर बंदूक से गोली चला दी जिसमें एक महिला सरकारी अधिकारी की मौत हो गई जबकि लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया।

Viral Video: भावनाओं में बहे कटिहार के अधिकारी, पिस्तौल से की फायरिंग, शोले के गाने पर लगाए ठुमके

सुप्रीम कोर्ट का था आर्डर

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार को सोलन के कसौली और धर्मपुर के 13 होटलों के अवैध ढांचों को गिराने का निर्देश दिया था और इस उद्देश्य से चार टीम गठित की थीं। पुलिस ने कहा कि नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय कुमार ने अभियान दल पर गोली चला दी जिसमें सहायक ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी शैलबाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलाब सिंह नामक एक सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्वच्छ भारत अभियान को अंगूठा दिखा रही राजधानी, जानिए देश के 14 शहरों ने बनाया कौन सा 'गंदा' रिकॉर्ड

होटल मालिक मौके से फरार

अधिकारियों ने कहा कि सुश्री शैलबाला अतिक्रमण हटाओ दस्ते के एक दल का नेतृत्व कर रही थी। इस दौरान होटल मालिकों ने अतिक्रमण अभियान को जबरदस्ती रोक दिया और दस्ते को धमकाने की कोशिश की। इसी क्रम में फायरिंग की गई। आरोपी होटल मालिक गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह छापे मारी कर रही है।कसौली में नारायणी होटल के इस मालिक ने अवैध निर्माण किया था। जब महिला अधिकारी शैलबाला और उनकी टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंचीं तो वहां होटल के स्टाफ और मालिक से उनकी कहासुनी होने लगी। इसी दौरान होटल के मालिक विजय ठाकुर ने महिला अधिकारी पर फायरिंग कर दी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग