
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद भले ही नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता अभियान से जोड़ा है लेकिन उनका ये अभियान सिर्फ कागजी ही साबित हो रहा है। क्योंकि WHO की रिपोर्ट पीएम मोदी के इस अभियान की खिल्ली उड़ा रही है। जी हां नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद उनकी इस कोशिश को करीब 4 चाल हो गए हैं, लेकिन भारत में प्रदूषण का स्तर बद से बदतर होता जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 15 प्रदूषित शहरों अकेले भारत के 14 शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कानपुर शहर है और भारत की राजधानी दिल्ली 6 नंबर पर है, जो बताती है कि सफाई के मामले में हम कितने सजग हैं।
100 देशों के 4000 शहरों में सर्वे
2.5 पीएम (फाइन पर्टिकुलर मैटर) को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण पर 100 देशों के 4000 शहरों में रिसर्च के बाद ये आकंड़े सामने आए हैं। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर साल 2010 से 2014 के बीच नाममात्र का सुधार हुआ था, लेकिन 2015 में राजधानी का हाल फिर से वही हो गया।
पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र तीसरे नंबर पर
सबसे गंदे शहरों की बात की जाए तो इसमें यूपी का 173 नंबर के साथ कानपुर अव्वल है। इसके हरियाणा का फरीदाबाद है। जबिक पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 151 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में 14 शहरों में 4 यूपी से हैं जबिक 3 शहर बिहार से हैं।
3 गुना बढ़ा प्रदूषण का स्तर
WHO के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में दिल्ली को 6 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर बढ़ने वाले शहरों छठे स्थान पर शामिल किया गया। इस दौरान शहर का प्रदूषण स्तर औसत 2.5 पीएम यानि 143 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर रहा, जो नेशनल सेफ स्टेंडर्ड के मुताबिक तीन गुना ज्यादा था। दूसरी ओर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2017 में प्रदूषण का स्तर सुधरा है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक इससे जुड़ी रिपोर्ट जारी नहीं की है।
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे गंदे 15 शहर
रैंक शहर 2.5 पीएम
1 कानपुर 173
2 फरीदाबाद 172
3 वाराणसी 151
4 गया 149
5 पटना 144
6 दिल्ली 143
7 लखनऊ 138
8 आगरा 131
9 मुजफ्फरपुर 120
10 श्रीनगर 113
11 गुरुग्राम 113
12 जयपुर 105
13 पटियाला 101
14 जोधपुर 98
15 अली सुबह अल-सलेम (कुवैत) 94
Updated on:
02 May 2018 11:36 am
Published on:
02 May 2018 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
