नई दिल्ली। हैदराबाद के काचिगुडा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक एमएमटीएस ट्रेन पास खड़ी अन्य ट्रेन से जा टक्कराई, जिसमें कम से कम दस यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना तब हुई जब एमएमटीएस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी हैदराबाद-कुरनूल हंड्री एक्सप्रेस से टकरा गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान शुरू किया। लोकोमोटिव पायलट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा हुआ है। उसे निकालने के प्रयास जारी हैं।