गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि राज्य में अब तक 26,89,922 लोगों कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। शुक्रवार की अगर बात करें तो इस दिन 2,54,956 लोगों को टीका लगाया गया। यह अब तक एक दिन में कोरोना वैक्सीन लगाई गई लोगों की सबसे अधिक संख्या बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि राज्य में अब तक 3,73,317 लोगों को कोराना का दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।