29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरनाथ यात्रा : 2,201 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, इस साल 197,000 यात्री कर चुके हैं बाबा के दर्शन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए 2,201 तीर्थयात्री का एक और जत्था रवाना हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 9:51 AM IST

amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा : 2,201 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, इस साल 197,000 यात्री कर चुके हैं बाबा के दर्शन

नई दिल्ली। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मंगलवार को जम्मू से घाटी के लिए एक और जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,201 तीर्थयात्री सवार है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी, जो 26 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक इस साल 197,000 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: लिव इन में रहने वाली महिला मित्र का कातिल गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, '2,201 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए।' उन्होंने बताया कि इनमें से 1,344 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हुए जबकि 857 बालटाल शिविर की ओर। उन्होंने बताया कि लगातार श्रद्धालुओं का जत्थ बाबा के दर्शन के लिए चढ़ाई कर रहा है। रास्ते में आने वाली मुश्किलों को पार कर भक्त बाबा बर्फानी के एक दर्शन के लिए चले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली : ससुराल में पंखे से लटकी हुई मिली महिला, पति गिरफ्तार

मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को तीन-तीन लाख देने का का ऐलान

बता दें कि इस साल शुरुआत में ही अमरनाथ यात्रा में कई रुकाटे आईं। कभी आतंकी साजिश की वजह से यात्रा रोकनी पड़ी तो कभी आसमानी आफत की वजह से। इसके चलते यात्रा को लगातार कई दिनों तक स्थगित करना पड़ा था। साथ ही हादसे में कई यात्रियों की मौत भी हुई थी। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने इस साल यात्रा के दौरान मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की सहायता राशि को मंजूरी दी है।

यह भी पढे़ें-बिहार में मिलेगा दुनिया का सबसे सस्ता पेयजल, 50 पैसे में एक लीटर पीने का पानी

भूस्खलन की घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत

बता दें कि बालटाल मार्ग भूस्खलन की घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी जबकि तीन अन्य तीर्थयात्री सड़क हादसे में मारे गए। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक वाहन में सवार 13 तीर्थयात्री घायल भी हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग