उन्होंने इन संस्थाओं के अधिकारियों को केरल के मानवीय संकट के बारे में बताया। केरल में बाढ़ से अबतक 370 लोगों की जान चली गई है और लगभग 10 लाख लोग 3,000 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। बयान के अनुसार, 'इस चर्चा से पहले, थरूर ने वार्ता की प्रकृति और प्राथमिकता के खास क्षेत्रों को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से संपर्क किया था। थरूर ने बुधवार को भी चर्चा से प्राप्त प्रभाव और राज्य के लिए संभावित कार्रवाई के संबंध में विजयन को पत्र लिखा।'