नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे चेलमेश्वर सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कहने वाले हैं। बता दें कि जस्टिस जे चेलमेश्वर सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे बड़े न्यायाधीश हैं। जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति चेलमेश्वर को 22 जून को सेवानिवृत्त होना है। लेकिन 19 मई से उच्चतम न्यायानय में ग्रीष्मावकाश शुरू होने वाले हैं जिसकी वजह से न्यायाधीश जे चेलमेश्वर की विदाई शुक्रवार को ही की जाएगी।