
महाराष्ट्र: टूटे पहिए से कई किलोमीटर दौड़ती रही ट्रेन, बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कमलेश्वर के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। यहां यात्रियों की जान उस समय आफत में आते-आते बच गई जब हैदराबाद होकर यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15015 का पहिया टूट कर दो टूकड़ों में बिखर गया। हालांकि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन नागपुर से 40 किलोमीटर पहले थी।
ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यहां पर ट्रेन ने जैसे ही स्पीड़ पकड़ी, तभी ए-2 कोच का एक पहिया तेज़ आवाज के साथ टूट गया, जिससे ऊपर कोच का फर्श फट कर नीचे ट्रैक पर जा गिरा। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। तभी कोच में मौजूद कुछ यात्रियों ने चेल पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। चेन पुलिंग के बाद वहां पहुंचे रेवले कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने इसके सूचना कंट्रोल रूम को दी। बताया गया कि घटना के बाद जब तक ट्रेन रुकवाई गई तब तक वह टूटे हुए पहिए से ही कई किलोमीटर का सफर कर चुकी थी।
घंटों तक शुरू नहीं हुआ राहत कार्य
घटना की जानाकरी के बाद ट्रेन को एक वीरान इलाके में रुकवाया गया, नतीजतन बहुत देर तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया जा सका। हालांकि इसकी सूचना उसी समय कंट्रोल रूम को दे दी गई थी, बावजूद इसके मौके पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी। वहीं पहले से 4 घंटे विलंब से चल रही ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कैंटीन आदी की सेवा बंद होने के कारण बच्चे भूख के कारण तिलमिला उठे।
Published on:
29 May 2018, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.