23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मालदा: महानंदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मालदा: महानंदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल के मालदा में नाव पलटने से 50 लोग पानी में डूब गए प्रशासन की ओर से शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 लोगों को बचा लिया महानंदा नदी में हुआ हादसा, डूबने से 3 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Oct 2019, 8:12 AM IST

a3.png

,,

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महानंदा नदी में गुरुवार को नाव पलटने से 50 लोग पानी में डूब गए।

घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई।

प्रशासन की ओर से अभी राहत व बचाव कार्य जारी है। नदी में डूबने वाले अन्य लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

हरियाणा: कांग्रेस ने जारी कि 6 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, BJP-JJP कार्यकर्ता भिड़े

यह घटना मालदा के चंचल पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग नाव में सवार होकर उत्तरी दिनाजपुर में पूजा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार सभी लोगों को लेकर नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही नाव मुकुंदपुर घाट पर पहुंची तो संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते सभी लोग जल में समा गए।

राहत कार्य के बीच 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि मरने वाली की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

महाराष्ट्र: नितेश राणे ने थामा भाजपा का दामन, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बिहार: पटना में डूबते-डूबते बचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, देखें वीडियो

मालदा के पुलिस अधीक्षक (SP) आलोक रजारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ।

क्योंकि नाव में 50 लोग सवार थे, जिनकी तलाश जारी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।