मौसम विभाग के मुताबिक हाल ही में साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में ऐसा माहौल बना है, जिसको देखते हुए लग रहा है कि मानसून 23 मई तक पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे केरल के तटीय इलाकों में प्री-मानसूनी वर्षा होने की संभावना है। दरअसल, यह समझा जाता है कि अंडमान सागर से केरल में मानसून के प्रवेश करने 7 से 8 दिन का समय लगाता है, हालांकि कभी-कभी इससे भी कम समय नोटिस किया गया है। जैसे-जैसे मानसून के पास आता है तो आसपास के क्षेत्रों का तापमान तेजी से बदलने लगता है। यही कारण है कि मौसम विभाग मानसून का प्रवेश निर्धारित तिथि से 4 दिन की आगे-पीछे मान कर चलता है।