सालाना लाखों रुपए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं नक्सली
रिपोर्ट में ये भी कहा गया नक्स्ली नेता अपने बच्चों की शिक्षा पर हर साल करीब लाखों रुपए का खर्च करते हैं। इन रकमों का सारा स्रोत जंगल में चल रहे खनन जैसी गतिविधियां हैं। इन कामों को नक्सली विचारधारा के नाम पर गिरोह में शामिल हुए गांवों के आम लड़के हैं। मीडिया रिपोर्ट गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ये नक्सली जंगल में सरकारी योजनाओं के निजि ठेकादारों से वसूली करते हैं। इसके अलावा जंगल में अवैध खनन करा कर और छोटे व्यापारी, मझोले उद्योगपति और ट्रांसपोर्टरों से भी ये नक्सली फंड इकट्ठा करते हैं।