मनेद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनवर्षा में बोधन घाट हलफली नदी में आज तक पुल नहीं (No bridge on river) बन पाया है। इससे सोनवर्षा के ग्राम तिहनपुर के बच्चे नदी को पार कर स्कूलपारा पहुंचते हैं, जहां आंगनबाड़ी, प्राइमरी व मिडिल स्कूल है। नदी में बाढ़ आने पर बच्चों की कई दिन तक पढ़ाई बंद हो जाती है। हालांकि तिहनपुर के बच्चे दूसरे रास्ते से स्कूल पहुंच सकते हैं।