25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel Price Today: जानिए आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के आज के भाव

इस समय देश के सभी शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चल रहा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल का भाव 93.68 रुपए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 May 2021, 9:03 AM IST

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price

नई दिल्ली। रोजाना की तरह आज शुक्रवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीलज की कीमतें जारी कर दी है। राहत की बात यह है कि घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल का भाव 93.68 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल का भाव 84.61 रुपये है। आपको बता दें कि इस समय देश के सभी शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चल रहा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार पहुंच गया है। बीते दिन यानी शुक्रवार को भी इन की कीमत में कोई बदलाव नहीं कि गया था। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।


जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव.....

दिल्ली — पेट्रोल 93.68 रुपए और डीजल 84.61 रुपए प्रति लीटर।

मुंबई — पेट्रोल 99.94 रुपए और डीजल 91.87 रुपए प्रति लीटर।

चेन्नई — पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 89.39 रुपए प्रति लीटर।

यह भी पढ़ें :— व्हाट्सएप ने भारत सरकार के खिलाफ किया मुकदमा, कहा- नए IT नियमों से खत्म होगी प्राइवेसी

जयपुर — पेट्रोल 100.17 रुपए और डीजल 93.36 रुपए प्रति लीटर।

लखनऊ — पेट्रोल 91.21 रुपए और डीजल 85.00 रुपए प्रति लीटर।

बंगलुरु — पेट्रोल 96.80 रुपए और डीजल 89.70 रुपए प्रति लीटर।

पटना — पेट्रोल 95.85 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर।

भोपाल — पेट्रोल 101.77 रुपए और डीजल 93.07 रुपए प्रति लीटर।

कोलकाता — पेट्रोल 93.72 रुपए और डीजल 87.46 रुपए प्रति लीटर।

यह भी पढ़ें :— शुभ संकेत धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार: देश के 200 जिलों में कम हुए रोजाना केस, पॉजिटिविटी रेट में भी घटी

चुनाव के बाद लगातार तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
इसी महीने खत्म हुए 5 राज्यों के चुनावों के बाद से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। धीरे- धीरे कर पिछले 15 दिनों में पेट्रोल 3.33 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। डीजल की बात करें तो वह 3.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। राजस्थान के श्रीगंगानगर में इस समय पेट्रोल 104.67 रुपए लीटर में मिल रहा है।


एक मैसेज से जानिए आज के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।