PoK को युद्ध से नहीं, विकास से करेंगे हासिल: सत्यपाल मलिक
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर राज्य के विकास और प्रगति के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर राज्य के विकास और प्रगति के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस दौरान पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर भी बोलना नहीं भूले।
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि राज्य में 'लंबे समय तक रही तथाकथित लोकप्रिय सरकार' की तुलना में केंद्रीय शासन के दौरान ज्यादा विकास हुआ है।
उन्होंने कहा था कि आपके राज्यपाल शाम में न तो गोल्फ खेलते हैं और न ही शराब पीते हैं। मैं अपना पूरा समय लोगों की समस्या सुनने में बिताता हूं।