28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, निपाह वायरस पर चार राज्यों में अलर्ट, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन भी हुआ इजाफा, निपाल वायरस से मचा हाहाकार, 4 राज्यों में अलर्ट जारी। देखें 5 बड़ी खबरें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 12:19 PM IST

NOH

11वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, निपाह वायरस पर चार राज्यों में अलर्ट, देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर

नई दिल्ली। तमिलनाड़ु के तूतीकोरिन में हुई हिंसा के बाद बढ़ा रोजगार का संकट, पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगातार 11वें दिन भी लगाई आग, किन राज्यों पर मंडरा रहा है निपाह वायरस का खतरा, देखें अब तक की 5 बड़ी खबरें बस एक क्लिक पर।

1. तमिलनाडु के तूतीकोरिन में विरोध-प्रदर्शन के कारण स्टरलाइट कॉपर प्लांट बंद हो जाने से रोजगार पर बड़ा असर पड़ा है। करीब 32 हजार 500 नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें 3 हजार 500 लोगों की जॉब पर सीधा असर पड़ा है, जबकि 30 से 40 हजार नौकरियों पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ा है। बता दें कि तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। जबकि 70 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि तूतीकोरिन में बीती रात के बाद से किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है, लेकिन तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. इलाके में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने फिलहाल सिर्फ आश्वासन दिया है। बुधवार को आश्वासन दिए जाने के बाद गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। गुरुवार को ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने 80 का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई में यह 85 के पार निकल गया है। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 77.47 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। मुंबई में यह 85.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 80.12 रुपये और चेन्नई में 80.42 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल का भी यही हाल है। गुरुवार को डीजल ने 68 रुपए का आंकड़ पार कर लिया है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 72.35 रुपए पहुंच गया है।


3. निपाह वायरस से केरल में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इस बीच केरल के अलावा चार अन्य राज्यों में भी निपाह को लेकर सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी और अलर्ट जारी किए गए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं। केरल सरकार ने लोगों को चार जिलों कोझिकोड, मलापुरम, वायनाड और कन्नूर में नहीं जाने की सलाह दी है। इन चारों जिलों में निपाह का सबसे ज्यादा संक्रमण देखा जा रहा है। उधर, गोवा में भी इस पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई गई है।हिमाचल के नाहन विधानसभा की पंचायत बर्मापापड़ी में बुधवार को एक स्कूल कैम्पस में स्थित एक पेड़ पर सालों से रह रहे चमगादड़ों में से अचानक ही कई मारे पाए गए।

4. मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के मास्टर माइंड और जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बढ़ते दबाव के बीच चीन ने पाकिस्तान से इसे दूसरे देश भेजने को कहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से कुछ ऐसे रास्ते तलाशने को कहा है, जिससे 'सईद किसी पश्चिम एशियाई देश में चैन की जिंदगी' जी सके। चीन में बोबो फोरम से अलग दोनों राष्ट्राध्यकों के बीच 35 मिनट हुई मुलाकात में करीब 10 मिनट तक हाफिज सईद पर ही चर्चा होती रही। चीनी राष्ट्रपति ने इस दौरान पाकिस्तानी पीएम से सईद को सुर्खियों से दूर करने के लिए जल्द उपाय निकालने को कहा।

5. चीन में एक व्यक्ति ने किसी हीरो तरह एक बच्ची की जान बचाई। यही वजह है कि अब ये शख्स हर तरफ से तारीफें बंटोर रहा है। दरअसल यह व्यक्ति बच्ची को बचाने के लिए तेज रफ्तार दौड़ रही ई-रिक्शा के आगे कूद गया। शख्श की बहादुरी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला मध्य चीन के लंकाओ काउंटी का है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग