दरअसल राहुल गांधी लगातार किसी ना किसी मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को लगातार घेर रहे हैं। फिर चाहे वो आर्थिक तंगी हो, कोरोना संकट की वजह से लगाया लॉकडाउन हो या फिर प्रवासिय मजदूरों की घर वापसी। इसी कड़ी में सीमा पर उठे विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर राहुल गांधी ने शायराना हमला कर डाला।