23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम में बनी रहेगी उमस और गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम गर्मी व उमस भरा ही रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना व्यक्त की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 11:07 AM IST

news

fgfgf

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम गर्मी व उमस भरा ही रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा के कुछ भागों समेत, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश पड़ सकती है। वहीं, राजधानी और एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस आसपास ही बना रहने की संभावना है।

भाजपा का चुनावी अभियान संभालना चाहते हैं प्रशांत किशोर, अमित शाह ने किया इनकार!

पश्चिमी भारत की ओर मानसून के सक्रिय

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन उसके बाद मौसम में गर्मी और उमस का अहसास बना रहा। दिल्ली के रिज मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान 13.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आया नगर में 2.7 मिमी, वहीं पालम में 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून की अक्षीय रेखा राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों के नजदीक से होकर गुजर रही है। अब पश्चिमी भारत की ओर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

गुजरात: पति ने लहसुन-प्याज से बना खिलाया खाना तो महिला ने कराई एफआईआर दर्ज

आंध्र प्रदेश तेज बारिश होने की संभावना

इसके साथ ही उत्तर तटीय ओडिशा पर बने निम्न दबाव के कारण छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, झारखंड, दक्षिणी तेलंगाना और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा असम पर बनी चक्रवती सिस्टम नम हवाएं पूर्वोत्तर राज्यों को प्रभावित कर रही हैं। इसके कारण, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।