सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत 1986-87 में हुई थी। इसका शुरुआती उद्देश्य पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में विशेष विकास की जरूरतों को पूरा करना था। इसके बाद अब बीएडीपी को 17 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में लागू किया गया था। बता दें कि इन राज्यों के एक भाग से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है।