10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में भारी बारिश के बाद अचानक गिरा पारा, तापमान 13 डिग्री दर्ज

दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम का पारा नीचे लुढ़क गया मौसम विभाग के अनुसार सुबह दिल्ली का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट होते रहने का अनुमान लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Dec 2019, 11:24 AM IST

t1.png

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम का पारा नीचे लुढ़क गया हैं। बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का आगाज हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट होते रहने का अनुमान लगाया है।

जबकि राजधानी में घने कोहरे की चादर छाए रहने की संभवाना भी व्यक्त की गई है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली: कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' आज, सोनिया—राहुल समेत बड़े नेता होंगे शामिल

हैदराबाद गैंगरेप: फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हैवानों ने तोड़ दी थी दरिंदगी को सारी सीमाएं

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में अचानक बड़ी गिरावट देखने केा मिली है। यही वजह है कि हवा में ठंड के चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है।

मौसम से जुड़ी संस्था स्काईमेट अनुसार मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की असल वजह पहाड़ियों में पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े चक्रवाती सर्कुलेशन हैं।

वहीं, राहत पहुंचाने वाली बात यह है कि बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।

हैदराबाद में फिर एक रेप, ऑटो चालक ने मदद के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

स्काईमेट से जुड़े मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी भारी बारिश और पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।

हालांकि वैज्ञानिकों ने इस दौरान भूस्खलन और हिमस्खलन के खतरे की आशंका जताई है। जिन इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब शामिल हैं।