कानूनविदों के मुताबिक जब तक राज्यसभा के सभापति महाभियोग नोटिस को जांच के लिए स्वीकार नहीं कर लेते तब तक सीजेआई अपने पद पर बने रहेंगे और यथास्थिति अपने न्यायिक कार्य को पूरा करते रहेंगे। हालांकि यदि सभापति नोटिस को स्वीकार कर लेते हैं तो सीजेआई को न्यायिक फैसलों से स्वंय को अलग रखना होगा। बता दें कि नोटिस को स्वीकार करना या न करना सभापति के विवेक पर निर्भर करता है, इसके लिए कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है।