Women’s T20 World Cup: फाइनल से पहले PM मोदी ने इंडियन टीम को भेजी शुभकामनाएं
PM नरेंद्र मोदी ने महिला टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम को बधाई दी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेल जाने वाले मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा
Women’s T20 World Cup: फाइनल से पहले PM मोदी भारतीय टीम को भेजी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ( Australian PM Scott Morrison ) ने रविवार को होने वाले महिला टी-20 विश्व कप ( Women’s T20 World Cup ) फाइनल से पहले अपनी-अपनी टीमों को बधाई दी है।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ( Melbourne Cricket Ground ) पर खेल जाने वाले इस मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
आस्ट्रेलियाई पीएम मौरिसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हे नरेंद्र मोदी.. कल होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया के एक दूसरे के सामने हैं।
एमसीजी में दर्शकों की भीड़ के सामने दो बेहतरीन टीमें खेलेंगी और एक बेहतरीन मैच होगा।"
वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।