बता दें कि अमरीका के स्कूलों में योग पढ़ाना मना है। योग के हेल्थ फायदों के अहम सबूत उपलब्ध होने के बावजूद, इसे मात्र 'विदेशी धार्मिक प्रभाव' के रूप में देखा जाता है। लेकिन यह भारत की पहल का ही असर है कि रविवार को वहां के नेशनल हॉल में 1500 से अधिक लोगों ने योग किया। अमरीका में भारत के राजदूत ने कहा, 'यह संख्या योग को अमरीकी लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को दर्शाता है।' बता दें कि वॉशिंगटन में योगा शिविर के साथ-साथ इंडियन वेजिटेरियन फूड फेस्टिवल ( Indian vegetarian food festival ) का भी आयोजन किया गया।