30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका, चीन, रूस के हथियारों और सैन्य उपकरणों पर तालिबान ने किया कब्जा

तालिबान को अत्याधुनिक सैन्य वाहन व हथियार मिलने से उसकी ताकत कई गुना बढ़ गई है। पिछले कुछ समय में अमरीका, चीन और रूस द्वारा अफगान सेना के लिए दिए गए हथियारों में से अधिकतर तालिबान के हाथ लग गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 22 Aug 2021, 8:18 AM IST

नई दिल्ली। कबीलाई लड़ाकों का झुंड तालिबान अब बड़ी ताकत बन गया है। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान से आ रही तस्वीरों में तालिबान के लड़ाकों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ देखा जा सकता है। दरअसल, इनमें से अधिकांश वही हथियार व सैन्य उपकर हैं, जो अमरीका छोड़कर गया है। अमरीका ही नहीं, चीन और रूस द्वारा अफगान सरकार को दिए गए हथियारों और सैन्य उपकरणों पर भी तालिबान ने कब्जा जमा लिया है।

अमरीका ने भी माना है कि तालिबानियों के हाथ उनके हथियारों का जखीरा लग गया है। अमरीका के एनएसए जैस सुलिवन के अनुसार पीछे छूटे सैन्य सामान कहां गए, यह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन निश्चित रूप से इसका एक बड़ा हिस्सा तालिबान के हाथ लग गया है।

अमरीका के ड्रोन भी लगे हाथ
तालिबान ने अमरीका द्वारा दिए गए 60 आर्म्ड फाइटिंग व्हीकल में से 51 पर कब्जा कर लिया है। चीन द्वारा दी गई 8 एंटी एयरक्रॉफ्ट गन भी उनके काबू में हैं। अमरीका, चीन व रूस के दिए 23 एयरक्रॉफ्ट व हेलिकॉप्टर्स, अमरीका व चीन के 7 ड्रोन में से 6 भी तालिबान के हाथ लग गए हैं। अमरीका के 1980 ट्रक, वाहन व जीप पर उनका कब्जा है।

यह भी पढ़ें : रूस, चीन और पाकिस्तान के बाद ब्रिटेन ने भी कहा, हम तालिबान के साथ काम करने को तैयार हैं

अफगान सेनाओं से छीने ये हथियार
एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने अफगान सेनाओं से 14 अगस्त तक 303 हाई मोबिलिटी मल्टीपरपज व्हील्ड व्हीकल पर कब्जा कर लिया है। 256 फोर्ड रेंजर, 133 नेवीस्टार इंटरनेशनल 7000 सीरिज ट्रक, 33 टैंक और मोर्टार पर कब्जा कर लिया है। 23 एम 117 आर्म्ड सिक्योरिटी व्हीकल पर कब्जे के अलावा तालिबानियों ने 3 एंटी-एयरक्रॉफ्ट गन पर कब्जा किया है।

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने बाइडेन पर लगाए आरोप, कहा-क्या व इतिहास में सबसे बड़ी सामरिक गलती के लिए माफी मांगेंगे

इस जखीरे पर भी किया कब्जा
अमरीका ने अफगानिस्तान को अप्रेल से जुलाई 2021 में कई हथियार और वाहन दिए। इनमें 6 ए-29 लाइट अटैक हेलिकॉप्टर्स, 174 हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पज व्हील्ड व्हीकल, 2.75 मिमी के 10 हजार हाई एक्सप्लोसिव रॉकेट्स, 0.50 कैलिबर के 9 लाख राउंड्स और 7.62 मिलीमीटर के 20.15 लाख बुलेट्स दी थी। ज्यादातर को तालिबान ने हथिया लिया है।

यह भी पढ़ें : अमरीकी राष्ट्रपति ने तालिबान को दी अंजाम भुगतने की चेतावनी

61 आर्टिलरी और 35 हॉवित्सर तोप
तालिबानियों ने अफगान सेनाओं से कुल 61 आर्टिलरी यानी टैंक और मोर्टार लूट लिए हैं। इनमें 60 मिमी, 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टार भी शामिल हैं। चीन की 76 मिमी की 3 डिवीजनल गन और 132 मिलीमीटर की 35 हॉवित्जर तोप पर भी तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है।