10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मुरादाबाद में दबंगों ने पति पत्नी को बीच सड़क पर पीटा, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

पहले युवक के साथ मारपीट की गयी,जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: शहर में इन दिनों मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दंपत्ति की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। जब जानकारी जुटाई गयी तो मामला गलशहीद थाना क्षेत्र का निकला। यहां गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें पहले युवक के साथ मारपीट की गयी,जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच वहां खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वहीँ पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

बड़ी खबर: आजम खान और उनके विधायक बेटे सपा से कर सकते हैं किनारा, बुलावे पर भी नहीं पहुंचे अखिलेश के यहां

'लेडी सिंघम' पैदल घूमी फोर्स के साथ, तब जाकर कम हुआ यहां तनाव

थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ दबंगो ने एक दंपत्ति की मामूली बात पर दहाड़े जमकर पिटाई कर डाली। दबंग डंडो से पति पत्नी को पीटते रहे और लोग तमाशबीन बने देखते रहे। दरसअल यह घटना उस वक्त की हैं जब कुछ दंबग युवकों ने अपनी गाड़ी किसी दुकान के सामने खड़ी कर दी। दुकानदार ने गाड़ी हटाने को कहा तो गाड़ी सवार दबंग युवकों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देख पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बीच बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी नही बख्शा और उसे भी धक्का देकर गिरा दिया और दुकानदार की इतनी पिटाई की गई कि उनके कपडे तक फाड़ दिए। सर पर रोड से वार किया गया जिससे सर मए गम्भीर चोट लग गयी सर में से खून की धार बहने लगा काफी देर तक चले हंगामे और मार पीट के बाद भी पुलिस का कही पता नही था। जबकि मात्र दस कदम की दूरी पर रोडवेज पुलिस चौकी मौजूद हैं।

शुरू हो गया कैराना सीट को लेकर सियासी घमासान, पहली बार अखिलेश यादव ने दिया इतना बड़ा बयान

450 साल पुराना है माता का यह मंदिर , दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती है मनोकामना

यही नहीं वीडियो बना रहे व्यक्ति का भी दबंगों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन उसने 100 पर फोन करने का बहाना बना दिया।

इस मामले की जानकारी देते हुए सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। चोटिल का मेडिकल व मरहम पट्टी करायी गयी है। दो लोगो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।