31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंग कमांडर व्योमिका सिंह को यह क्या बोल गए अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव, सीएम योगी ने किया पलटवार 

Samajwadi Party Leader on Vyomika Singh: सपा नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुरादाबाद में व्योमिका सिंह के लिए जातिगत बात कही है। आइए बताते हैं रामगोपाल यादव ने क्या कहा ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 15 May 2025, 8:18 PM IST

Samajwadi Party

Samajwadi Party Leader Ram Gopal Yadav Controversial statement: ऑपरेशन सिन्दूर की प्रेस ब्रीफिंग के बाद पुरे देश में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह चर्चाओं में बनी रहीं। दोनों महिला सेना अधिकारियों की देश-विदेश में उनकी बहादुरी के खूब चर्चे रहे लेकिन भारतीय राजनीति ने उन्हें एक अलग एंगल से लिया है। सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। 

सपा नेता ने बताई जाति 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुरुवार को मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान व्योमिका सिंह को लेकर जातिगत टिप्पणी की। पहले तो उन्होंने व्योमिका सिंह को दिव्या के नाम से संबोधित किया लेकिन मंच पर मौजूद आदित्य यादव के टोकने के बाद उन्होंने व्योमिका सिंह का सही नाम लिया और जातिगत टिप्पणी की। 

रामगोपाल यादव ने क्या कहा ? 

प्रोफेसर रामगोपाल ने मंच से कहा- ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ शामिल विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की इस जाति से है लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।

पूरा युद्ध PDA ने लड़ा है

रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव हैं। एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव। ये तीनों को PDA के ही हैं। ये पूरा युद्ध तो PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ने ही लड़ा। भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति ने  दिया बड़ा बयान, कहा- तुर्की नहीं जाना चाहिए

बीजेपी नेता ने दिया था बयान 

आपको बता दें, बीते दिनों मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR करने का आदेश दिया था। जबलपुर हाई कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के बयान पर आपत्ति जताई थी और FIR में खानापूर्ति की बात भी कही थी। 

#OperationSindoorमें अब तक