नेताजी की सहमति से बनाई पार्टी वहीं, शिवपाल यादव ने अपने और भतीजे अखिलेश यादव के साथ अनबन को लेकर भी बातचीत की। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि वे प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने असंतुष्ट समाजवादियों को एक मंच दिया है। उनका कहना है कि वह नेताजी के लिए सिर्फ एक सीट छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नेतीजी की सहमति के बाद ही उन्होंने नई पार्टी बनाई है। नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी।
परिवार में अनबन पर दिया बयान कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती है। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिवार एक है। उसमें कहीं कोई मतभेद नहीं है। गठबंधन के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि जिसे गठबंधन करना है, वह हमसे बात करे। उन्होंने अपनी शर्त बताते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में कुल 50 फीसदी सीटें चाहिए। ऐसा होने पर ही वह गठबंधन का हिस्सा बनेंगे, नहीं तो पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।