युवती के अनुसार, ससुर अपने बेटे की परवाह किये बिना जोर देने लगे कि, या तो घर से रुपए लाओ या फिर मेरे साथ संबंध बनाओ। इस पर महिला ने विरोध स्वरूप ये बात अपने पति को बताई, तो पति ने इसे टालते हुए कहा कि, उनका दिमाग खराब है। वे बाबा बन गए हैं, इसलिए उलटा-पुलटा बोल देते हैं। जब बात थमी नहीं और दोहराई जाने लगी, तो उसने पति से कहा कि, मैं यहां तुम्हारे लिए आई हूं, तुम्हारे पिता के लिए नहीं। मैं तुम्हारी ब्याहता पत्नी हूं, तुम ऐसा कैसे बर्दाश्त कर सकते हो?