मुंबई और आसपास के इलाकों में पटाखों के कारण आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। घाटकोपर पूर्व में शुक्रवार रात एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, नालासोपारा पूर्व के शिर्डी नगर इलाके में पटाखे से जुड़ी घटना के बाद एक पर्यटक वाहन और निजी कार में आग लग गई। दोनों घटनाओं में शुरुआती तौर पर पटाखों को आग की वजह माना जा रहा है।